उत्तर प्रदेश एवं उसके प्रमुख ईको-पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष परिचयात्मक (फैम) भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें इंग्लैंड, अमेरिका, हॉलैंड एवं जर्मनी के टूर ऑपरेटरों ने सहभागिता की। फैम दल ने दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य, कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र, बहराइच तथा पीलीभीत टाइगर रिज़र्व का भ्रमण किया।