This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser. माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश में ईको-पर्यटन विकास हेतु निर्देश जारी | उत्तर प्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड | आधिकारिक वेबसाइट
सुलभता उपकरण
  • माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश में ईको-पर्यटन विकास हेतु निर्देश जारी की छवि

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश में ईको-पर्यटन विकास हेतु निर्देश जारी

युवा पर्यटन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ईको-पर्यटन नई ऊँचाइयों को छू रहा है तथा राज्य सरकार द्वारा पर्यटकों के लिए सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड की एक बैठक लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। माननीय मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईको-पर्यटन को रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण तथा राज्य के आर्थिक विकास का एक प्रमुख आधार बनाने हेतु एक व्यापक एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए।

बैठक में माननीय वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना, माननीय कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह तथा माननीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरुण सक्सेना उपस्थित रहे।