This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser. शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद पक्षी अभयारण्य, उन्नाव, उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड | आधिकारिक वेबसाइट
सुलभता उपकरण

    शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद पक्षी अभयारण्य, उन्नाव, उत्तर प्रदेश

    शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद पक्षी अभयारण्य, नवाबगंज (पूर्व में नवाबगंज पक्षी अभयारण्य के नाम से प्रसिद्ध), राष्ट्रीय राजमार्ग 25 (लखनऊ – कानपुर मार्ग) पर स्थित है तथा उन्नाव जनपद में आता है। यह एक स्थायी मीठे पानी की झील तथा उसके आसपास स्थित दलदली क्षेत्र का समुच्चय है। यह झील स्थानीय एवं प्रवासी दोनों प्रकार के पक्षियों का प्रमुख आवास है।

    ऊपरी गंगा मैदान में स्थित यह अभयारण्य उत्तरी यूरोप, तिब्बत, चीन एवं साइबेरिया से आने वाली 250 से अधिक पक्षी प्रजातियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। प्रमुख प्रवासी पक्षियों में ग्रेलेग गूज, पिंटेल, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, गैडवाल, कूट एवं मल्लार्ड शामिल हैं। वहीं स्थानीय पक्षियों में सारस क्रेन, पेंटेड स्टॉर्क, ब्लैक-क्राउन्ड नाइट हेरॉन, ओपन-बिल्ड स्टॉर्क, व्हाइट स्टॉर्क, मोर, व्हाइट आइबिस, डैबचिक, फीजेंट-टेल्ड जैकाना, ब्रॉन्ज-विंग्ड जैकाना, पर्पल मूरहेन, लैपविंग, टर्न, गिद्ध, विजन, किंग क्रो, इंडियन रोलर तथा बी-ईटर प्रमुख हैं।

    अभयारण्य में आगंतुक नव-निर्मित साइकिल ट्रैक के माध्यम से पक्षी अवलोकन का आनंद ले सकते हैं। इस ट्रैक के दोनों ओर लकड़ी की फिनिश वाली रेलिंग तथा झील की ओर जीवित हेज (झाड़ी) लगाई गई है। इसके अतिरिक्त ट्रैक के साथ व्यूइंग प्लेटफॉर्म, व्यूइंग शेड, वॉच टावर तथा गोलाकार चौराहा भी विकसित किए गए हैं।

    अभयारण्य परिसर में स्थापित इंटरप्रिटेशन सेंटर आगंतुकों को पक्षियों के बारे में जानकारी प्रदान करता है और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करता है। इस केंद्र में आधुनिक इंटरएक्टिव सामग्री एवं नवीनतम डिस्प्ले साइनेंज उपलब्ध हैं। साथ ही, एक ऑडियो-विजुअल कक्ष भी है, जहाँ आगंतुक वन्यजीवों पर आधारित फिल्में देख सकते हैं।

    शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद पक्षी अभयारण्य

    कैसे पहुँचे

    वायु मार्ग द्वारा
    निकटतम हवाई अड्डा चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ है, जो यहाँ से लगभग 30 किमी दूर स्थित है। वहाँ से बस या टैक्सी द्वारा गंतव्य तक पहुँचा जा सकता है।
    रेल मार्ग द्वारा
    निकटतम रेलवे स्टेशन लखनऊ जंक्शन (लगभग 39 किमी) तथा कानपुर जंक्शन (लगभग 47 किमी) हैं।
    सड़क मार्ग द्वारा
    यह अभयारण्य उन्नाव जनपद में स्थित है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 25 (NH-25) के माध्यम से प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहाँ आने-जाने के लिए सार्वजनिक एवं निजी बसों तथा टैक्सी सेवाओं का सुदृढ़ नेटवर्क उपलब्ध है।