This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser. युवा पर्यटन क्लब का विस्ताडोम ट्रेन सफारी पर भ्रमण | उत्तर प्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड | आधिकारिक वेबसाइट
सुलभता उपकरण

    युवा पर्यटन क्लब का विस्ताडोम ट्रेन सफारी पर भ्रमण

    लखनऊ के युवा पर्यटन क्लब के उत्साही एवं जिज्ञासु सदस्यों ने बिछिया (बहराइच) से मैलानी (लखीमपुर खीरी) तक विस्ताडोम कोच में एक अनूठी यात्रा का अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने तराई क्षेत्र की हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य एवं वन्य परिवेश का आनंद लिया।

    यह विशेष यात्रा उत्तर प्रदेश इको-टूरिज्म विकास बोर्ड, उत्तर प्रदेश पर्यटन तथा आईआरसीटीसी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य इको-टूरिज्म को प्रोत्साहित करना एवं युवाओं में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।