राज्य के प्रसिद्ध ईको-पर्यटन स्थलों को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा तीन दिवसीय फैमिलराइजेशन (फैम) ट्रिप का आयोजन किया गया।
इस यात्रा के अंतर्गत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के एक समूह ने मानसून ऋतु के दौरान चंदौली, मिर्जापुर एवं सोनभद्र की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया। यात्रा में जलप्रपातों, जीवाश्म उद्यान तथा अन्य प्राकृतिक आकर्षणों का भ्रमण शामिल रहा।
यह यात्रा 22 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश की पूर्वी सीमा पर स्थित चंदौली जनपद से प्रारंभ हुई। इन्फ्लुएंसर्स ने सबसे पहले राजदरी, देवदरी जलप्रपात एवं औरवाटांड की प्राकृतिक छटा का अवलोकन किया। 23 अगस्त को समूह ने लगभग 1.4 अरब वर्ष पुराने सलखन जीवाश्म उद्यान तथा सोनभद्र स्थित हथियानाला जैव विविधता स्थल का भ्रमण किया। यात्रा के अंतिम दिन, 24 अगस्त को, समूह ने मिर्जापुर में लखनिया दरी, बाबा सिद्धनाथ दरी एवं विंडहम फॉल्स का भ्रमण किया।