This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser. वाइल्ड वंडर्स ऑफ दुधवा - ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता | उत्तर प्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड | आधिकारिक वेबसाइट
सुलभता उपकरण

    वाइल्ड वंडर्स ऑफ दुधवा - ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता

    ईको टूरिज्म उत्तर प्रदेश

    हमारी ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लें!

    हमारी ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लें! वन्य प्रकृति के अपने अनूठे क्षण साझा करें और एचएमडी स्मार्टफोन जीतने का अवसर प्राप्त करें।

    लखनऊ, 17 मई 2025 – उत्तर प्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड (UPETDB) द्वारा “वाइल्ड वंडर्स ऑफ दुधवा” विषय पर एक विशेष फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य एवं कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य की जैव विविधता एवं प्राकृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित करना है।

    यूपी ईको-पर्यटन विकास बोर्ड फोटोग्राफी प्रतियोगिता हेतु दिशा-निर्देश:

    • पात्रता: प्रतियोगिता सभी के लिए खुली है।
    • विषय: दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य एवं कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के “वाइल्ड वंडर्स”।
    • प्रतियोगिता प्रारूप: प्रतिभागियों का स्वागत है कि वे संबंधित स्थलों का भ्रमण कर प्राकृतिक दृश्यावली अथवा वन्य वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं के सर्वोत्तम चित्र कैप्चर करें।
    • फोटो पर समय, तिथि एवं स्थान अंकन (जियो-टैगिंग) अनिवार्य है।

    प्रतियोगिता अवधि

    • प्रारंभ तिथि एवं समय

      शनिवार, 17 मई 2025
      समय: सायं 05:00 बजे

    • समापन तिथि एवं समय

      सोमवार, 26 मई 2025
      समय: दोपहर 12:00 बजे

    अपनी प्रविष्टियाँ भेजें

    • ईमेल आईडी: upetdb@gmail.com

    विजेता को मिलेगा एक नया एचएमडी स्मार्टफोन!

    प्राप्त फोटोग्राफ्स को UPETDB के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया जाएगा तथा सर्वाधिक रीच/लाइक्स प्राप्त करने वाले फोटोग्राफ को एक नया एचएमडी स्मार्टफोन पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

    संदेश

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने सभी प्रकृति प्रेमियों एवं फोटोग्राफी उत्साहियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुधवा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और यह फोटोग्राफी प्रतियोगिता उसी पहल का एक हिस्सा है।