This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser. युवा पर्यटन क्लब की स्थापना कैसे करें | उत्तर प्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड | आधिकारिक वेबसाइट
सुलभता उपकरण

    युवा पर्यटन क्लब की स्थापना कैसे करें

    पर्यटन क्लब के गठन हेतु मूलभूत आवश्यकताएँ एवं चरण

    विद्यालयों में पर्यटन क्लब के गठन हेतु आवश्यक प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

    • विद्यालय प्रबंधन को एक या अधिक शिक्षकों का चयन करना चाहिए, जो क्लब की स्थापना के प्रारंभिक कार्य संभालें, जैसे विद्यार्थियों में रुचि उत्पन्न करना, क्लब के उद्देश्य एवं दृष्टिकोण की जानकारी देना तथा छात्र समूह का चयन करना।  
    • विद्यालय प्रबंधन एवं प्रभारी शिक्षक/शिक्षकों को सदस्यों का एक अभिलेख (डेटाबेस) बनाए रखना चाहिए, जिसमें छात्र का नाम, कक्षा, संपर्क विवरण और भूमिका की जानकारी हो।
    • विद्यार्थियों को कक्षा 6 में प्रवेश के समय ही क्लब एवं उसकी गतिविधियों के बारे में पर्याप्त जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की जानी चाहिए।
    • यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी समय क्लब में न्यूनतम 25 छात्र सदस्य हों।
    • विद्यालय प्रबंधन एवं प्रभारी शिक्षक/शिक्षकों को क्लब में प्रत्येक कक्षा समूह की भूमिकाओं को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना होगा तथा इन भूमिकाओं की जानकारी विद्यार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुँचानी होगी।
    • विद्यालय प्रबंधन एवं प्रभारी शिक्षक शिक्षकों / को अपने प्रयासों की जानकारी विद्यालय के अन्य विभागों एवं क्लबों के साथ साझा करनी चाहिए।
    • विद्यालय प्रबंधन को पर्यटन क्लब की गतिविधियों के लिए एक पृथक सूचना पट्ट या सूचना प्रसारण का माध्यम उपलब्ध कराना चाहिए।