समान पक्षी अभयारण्य अनेक प्रवासी पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण आवास के रूप में कार्य करता है। यहाँ पाई जाने वाली प्रमुख प्रजातियों में कॉमन टील, नॉर्दर्न पिंटेल, ग्रेट व्हाइट पेलिकन तथा विभिन्न प्रकार के सारस/स्टॉर्क शामिल हैं। यहाँ के स्थानीय स्टॉर्क प्रजातियों में पेंटेड स्टॉर्क, ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क, ओपन-बिल्ड स्टॉर्क तथा वूली-नेक्ड स्टॉर्क प्रमुख हैं।
यह अभयारण्य सड़क, रेल एवं वायु मार्ग से सुगमता से जुड़ा हुआ है।
कैसे पहुँचे
वायु मार्ग द्वारा
निकटतम हवाई अड्डा खेड़िया हवाई अड्डा, आगरा है, जो यहाँ से लगभग 135 किमी दूर स्थित है। वहाँ से बस एवं टैक्सी द्वारा अभयारण्य तक पहुँचा जा सकता है।
रेल मार्ग द्वारा
निकटतम रेलवे स्टेशन मैनपुरी जंक्शन है, जो शिकोहाबाद–फर्रुखाबाद शाखा रेल मार्ग पर स्थित है तथा अभयारण्य से लगभग 5 किमी की दूरी पर है।
सड़क मार्ग द्वारा
यह अभयारण्य मैनपुरी जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर स्थित है। मैनपुरी के लिए अन्य शहरों से नियमित बस सेवाएँ उपलब्ध हैं।
आवास
पर्यटकों के लिए आगरा एवं मैनपुरी में वन विभाग के विश्राम गृहों के साथ-साथ निजी होटल एवं लॉज की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।