उत्तर प्रदेश दिवस एवं राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा युवाओं को पर्यटन से जोड़ने के उद्देश्य से 24 जनवरी 2026 को लखनऊ स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर युवा पर्यटन पहल के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 25 जनवरी 2026 को माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
युवा पर्यटन पहल के अंतर्गत आयोजित स्टोरीटेलिंग कार्यशाला में काव्या ठाकुर (लोरेटो कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, लखनऊ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेधांश सिंह (सेंट फिदेलिस स्कूल) द्वितीय स्थान पर रहे तथा मन्तव्य (लखनऊ पब्लिक स्कूल, विराट खंड, गोमती नगर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज़ प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई। कक्षा 6 से 8 की श्रेणी में मेधांश श्रीवास्तव (सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, समृद्धि वर्मा (सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, बाराबंकी) द्वितीय स्थान पर रहीं तथा रेयांश पाठक (सेंट मैरीज़ इंटर कॉलेज, गोमती नगर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 9 से 12 की श्रेणी में सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस के अभिराज मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उज्ज्वल मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे तथा ओजस दीक्षित तृतीय स्थान पर रहे। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, महानगर के वरद पांडेय को भी सम्मानित किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और कल्पना के माध्यम से उत्तर प्रदेश की समृद्ध पर्यटन धरोहर को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। सेंट मैरीज़ इंटर कॉलेज, गोमती नगर, लखनऊ की शबीहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इफ्रा द्वितीय स्थान पर रहीं तथा यास्मिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।