This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser. विस्टाडोम ट्रेन सफारी | उत्तर प्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड | आधिकारिक वेबसाइट
सुलभता उपकरण

    विस्टाडोम ट्रेन सफारी

    उत्तर प्रदेश के वनों का अनोखा अनुभव करें

    विस्टाडोम ‘ट्रेन सफारी’ का अनुभव

    अवलोकन

    विस्टाडोम कोच तराई क्षेत्र के स्वच्छ वनों और समृद्ध जैव विविधता के बीच एक मनमोहक रेल यात्रा का अनुभव प्रदान करता है, जो बिच्छीया (कतर्नियाघाटघाट वन्यजीव अभयारण्य के निकट) को मैलानी (दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार) से जोड़ता है। चाहे आप वन्यजीव प्रेमी हों, प्रकृति फोटोग्राफर हों या केवल एक जिज्ञासु यात्री, एक यादगार ईको-पर्यटन अनुभव के लिए यह यात्रा अवश्य करें।

    संक्षिप्त तथ्य

    विस्टाडोम कोच

    • दोनों तरफ बड़ी, चौड़ी खिड़कियाँ और एक छोर पर देखने हेतु विशेष क्षेत्र सहित, विस्टाडोम कोच एक विशेष प्रकार का रेल कोच है, जिसे मनोरम दृश्यों का व्यापक अनुभव और यात्रियों को अधिक आराम प्रदान कर यात्रा को अधिक सुखद बनाने के लिए, विशेष रूप से दर्शनीय मार्गों पर संचालित किया जाता है।

    बिच्छीया – मैलानी रेल मार्ग

    • बिच्छीया – मैलानी रेल लाइन मीटर गेज ट्रैक है, जिसकी लंबाई लगभग 108 किमी है और यह तराई क्षेत्र के घने वनों, घास के मैदान एवं आर्द्रभूमियों से होकर गुजरती है।
    • यह रेल मार्ग केवल परिवहन का साधन ही नहीं है, बल्कि एक विशिष्ट ईको-पर्यटन अनुभव भी प्रदान करता है, जिससे यात्री क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता में स्वयं को डुबो सकते हैं।

    ट्रेन समय-सारणी विवरण

    प्रस्थान स्थान

    बिच्छीया

    स्टेशन कोड : BIC

    गंतव्य

    मैलानी

    स्टेशन कोड : MLN

    ट्रेन संख्या 52259

    प्रस्थान : 11:45 AM - आगमन : 16:10 PM कुल अवधि : 4 घंटे 25 मिनट

    प्रस्थान : शनिवार एवं रविवार

    कुल दूरी

    107 किमी
    अभी बुक करें

    प्रस्थान

    मैलानी

    स्टेशन कोड : MLN

    गंतव्य

    बिछिया

    स्टेशन कोड : BIC

    ट्रेन संख्या 52260

    प्रस्थान : 06:05 AM - आगमन : 10:30 AM कुल अवधि : 4 घंटे 25 मिनट

    प्रस्थान : शनिवार एवं रविवार

    कुल दूरी

    107 किमी
    अभी बुक करें

    वन्य क्षेत्र में ट्रेन सफारी

    दुधवा और किशनपुर होते हुए बिच्छीया से मैलानी तक की यात्रा का अन्वेषण करें

    • पर्यटक अपने ठहराव, आगमन एवं प्रस्थान समय तथा अन्य कारकों (जैसे परिवहन व्यवस्था, यदि बुक की गई हो तो जंगल सफारी आदि) के अनुसार किसी भी स्टेशन से चढ़ने और उतरने का चयन कर सकते हैं।
    • यह रेल यात्रा बिच्छीया (कतर्नियाघाटघाट) से प्रारंभ होकर दुधवा से गुजरती है और अंततः किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य को पार करते हुए अंतिम स्टेशन मैलानी तक पहुँचती है।
    • इस यात्रा के दौरान पर्यटक विभिन्न प्राकृतिक परिदृश्यों जैसे वन क्षेत्र, घासभूमि, दलदली भूमि, जल स्रोत एवं कृषि क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण जीवन की झलक भी देख सकेंगे। वन्यजीवों में हिरण, नीलगाय, बंदर एवं मोर देखे जा सकते हैं।
    • पर्यटक अपनी सुविधा अनुसार उपरोक्त स्टेशनों से चढ़ने एवं उतरने की योजना बना सकते हैं। यह भी ध्यान रखें कि घने वनों से गुजरने के कारण यात्रा के दौरान नेटवर्क कनेक्टिविटी सीमित रहती है।
    • अतः पर्यटकों को अपने परिवहन प्रदाता/यात्रा संचालक/चालक के साथ समुचित समन्वय स्थापित कर, उसी अनुरूप पिक-अप एवं ड्रॉप की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

    विस्टाडोम ट्रेन सफारी